Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Police: झारखंड में 4919 पदों पर बहाल होंगे पुलिसकर्मी, जल्द शुरू होगी बहाली प्रक्रिया, भाजपा विधायक का सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब

Ranchi. झारखंड विधानसभा में पुलिस बल की कमी को लेकर सवाल उठाए गए हैं. बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघन महतो ने सरकार से पूछा कि राज्य में पुलिस बल की संख्या में भारी कमी हो रही है, जिसके कारण अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. इस पर जवाब देते हुए झारखंड के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का पुलिस बल कोई कमी नहीं बल्कि अपेक्षाकृत अधिक है. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने 4919 पुलिस पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और इन पदों पर जल्द नियुक्ति की जाएगी. मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस बल में कमी को जल्द ही पूरा किया जाएगा ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर हो सके.

हालांकि, भाजपा विधायक शत्रुघन महतो ने इस पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि पिछले डेढ़ साल से यह प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने सवाल किया कि यह नियुक्ति प्रक्रिया कब पूरी होगी?

इस पर प्रभारी मंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछले दिनों उत्पाद सिपाही की नियुक्ति में एक दुःखद घटना घटी थी, जिसमें कई युवाओं की जान चली गई. इसके कारण कैबिनेट ने नियुक्ति प्रक्रिया में कुछ नियमों को बदलने का निर्णय लिया था, और अब प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.

 

Exit mobile version