Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश पहुंचे असम, मिले सीएम हिमंता से

Ranchi. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शनिवार को असम के मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा से उनके निवास पर मुलाकात की. श्री महतो पत्नी नेहा महतो के साथ असम पहुंचे. हिमंता विश्वा सरमा के साथ उनके परिवार ने श्री महतो व उनकी पत्नी का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई. आजसू पार्टी और भारतीय जनता पार्टी साथ मिल कर झारखंड में चुनाव लड़ेगी. इसे लेकर श्री विश्वा सरमा के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. झारखंड में मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी बातें की गयी. साथ ही चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गयी

Exit mobile version