
Ranchi.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शुभारंभ के पहले दिन ही फॉर्म के नाम पर वसूली भी शुरू हो गयी है. राज्य सरकार का जन कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है. योजना का दिखावा केवल लूटने के लिए है. योजनाएं सरकार के बचे चंद महीनों में भी यह दलाल बिचौलियों के लिए लूट का रास्ता खोल रही हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत अभी फॉर्म के नाम पर, फिर पंजीकरण के नाम पर, फिर सूची में नाम डालने के नाम पर और अंत में खाते में पैसे भेजने के नाम पर वसूली के सारे चरण पूरे किये जायेंगे. झारखंड में बिना पैसों के कोई भी काम नहीं होता है. इसके तो हजारों उदाहरण पहले ही इस सरकार ने पेश कर दिये हैं, लेकिन फिर से एक बार, एक नया वसूली का उदाहरण एक नयी योजना के साथ पेश किया जा रहा है.
