Site icon Lahar Chakra

Jharkhand politics: चंपाई हमारे अभिभावक, आशा है जल्द वापस लौटेंगे : बसंत सोरेन

Ranchi. दुमका से झामुमो के विधायक बसंत सोरेन ने रांची में कहा कि चंपाई सोरेन हमारे अभिभावक हैं. दुख इस बात का है कि वो अभी दूसरे दल में हैं. हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही वापस लौटेंगे. लुईस मरांडी के झामुमो में शामिल होने के सवाल पर बसंत सोरेन ने कहा कि वो कल विपक्ष में थीं, आज साथ में हैं. कोई दुश्मनी तो है नहीं. जिसको जहां से अच्छा लगा वहां आ गये. नीति-सिद्धांतों के साथ आ गये. काफी लोग शामिल होंगे और भी लोग पार्टी में आयेंगे. जो शामिल हो रहे हैं, उनका पार्टी में स्वागत है.

Exit mobile version