Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: चंपई सोरेन ने झामुमो छोड़ी, मंत्री और विधायक पद से भी दिया इस्तीफा, कल भाजपा में हो जाएंगे शामिल

Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह पार्टी की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों से व्यथित होकर यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुए हैं. चंपई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं.

उन्होंने राज्य विधानसभा के सदस्य और झारखंड के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है. चंपई सोरेन ने कहा, “आज मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. मैं झारखंड के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखूंगा.

पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को लिखे पत्र में वरिष्ठ आदिवासी नेता ने कहा कि झामुमो की वर्तमान कार्यशैली से व्यथित होकर उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधानसभा से अपने इस्तीफे की उन्हें जानकारी भी दी.

उन्होंने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया और इसकी सूचना देते हुए एक अन्य पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज दिया.
<span;>

Exit mobile version