Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: दिल्ली से जमशेदपुर लौट आये चंपाई सोरेन, बोले, किसी भाजपा नेता से नहीं हुई बात

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन दिल्ली से जमशेदपुर लौट आए हैं. चंपाई सोरेन आज शाम दिल्ली से लौटकर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद बहरागोड़ा के रास्ते जमशेदपुर लौटे. इस दौरान जब उनसे झामुमो के द्वारा किए गए अपमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे जो कहना था मैंने कहा दिया है. चंपाई सोरेन ने दिल्ली में किसी भी बीजेपी नेता से मुलाकात की बात को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने निजी काम से आया था.

बहरागोड़ा में हुआ स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली से लौटने के दौरान बहरागोड़ा के मोहुली समीप समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. समर्थकों ने फूलों की माला एवं गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट को लेकर पूछने पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मैंने अपने दिल का दर्द बयान किया है. हमने लिखकर अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है. दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अपने निजी काम से दिल्ली गए थे. दिल्ली में उनकी बेटी और पोता है. उनसे मिलने गए थे.

Exit mobile version