Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: सीएम हेमंत का तंज; भाजपा नेताओं की बैटरी डिस्चार्ज, इंपोर्टेड लाकर खुद को चार्ज कर रहे

Dumka. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को भाई बसंत सोरेन व पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दुमका पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां पूर्व डिप्टी सीएम व महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी डॉ सुहासिनी बेसरा के निधन को लेकर शोक संतप्त परिवार से मिले और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये. इससे पहले दुमका एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के नेताओं की बैटरी डिस्चार्ज हो चुकी है, इसलिए वे इंपोर्टेड बैटरी लाकर खुद को चार्ज करने की कोशिश कर रहे हैं.

Exit mobile version