Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: अरे भईया! घोटाला करेंगे तो जेल तो जाना होगा न; दुमका में CM मोहन यादव ने हेमंत सोरेन पर ली चुटकी, कहा, जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने लूट मचा रखी है

Dumka.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि झारखंड की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार ने झारखंड को लोगों के साथ अन्याय किया है. हेमंत सरकार जितना झूठ बोल सकती थी, उतना झूठ बोलकर आगे बढ़ती गई. वे सोमवार को दुमका में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां की महिलाओं, मजदूरों और युवाओं में मेहनत और लगन की अपार क्षमता है, लेकिन झारखंड आज अपने नंबर वन स्थान को खोकर सबसे नीचे आ गया है. इसका कारण हेमंत सरकार की नाकामी है. अब इस सरकार को न सहना है और न कुछ कहना है, बस इसे बदलकर रहना है. हालांकि, यह बदलाव आसान नहीं होगा. राज्य में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने लूट मचा रखी है. यह सरकार केवल चुनाव जीतने के लिए वोट मांगती है और जनता से झूठ बोलती है. हेमंत सोरेन की सरकार में लाखों-करोड़ों का घोटाला हुआ है. हेमंत सोरेन जी, अब कोई आपको कुछ कहे या न कहे, लेकिन बदलाव होकर रहेगा. जिसने घपला किया है, उसे जेल जाना पड़ेगा. हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड की जनता की भावनाओं को आहत किया है और इसके लिए जनता गठबंधन सरकार को कभी माफ नहीं करेगी. हेमंत सरकार के दौरान 300 करोड़ का भूमि घोटाला और 100 करोड़ का खनिज घोटाला हुआ.

जेल या फिर जमानत पर हैं इंडी गठबंधन के लोग

कांग्रेस और झामुमो को सबसे भ्रष्ट और बेईमान गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं कि भाजपा ने हेमंत को जेल भेजा है. प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि बेईमानी करने वालों को जेल जाना ही होगा. झारखंड में इंडी गठबंधन के जो लोग हैं, वे जेल में या फिर जमानत पर हैं. भाजपा को गाली देते हैं. अरे भईया! घोटाला करेंगे तो जेल तो जाना होगा.

Exit mobile version