Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: खूंटी की परिवर्तन यात्रा में असम के हिमंत विश्व शर्मा बोले, भाजपा झारखंड में सत्ता में आई तो घुसपैठियों को बाहर खदेड़ दिया जाएगा

Khunti. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है, तो वह घुसपैठियों को राज्य से बाहर खदेड़ देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को ‘‘धोखा’’ दिया है.

शर्मा ने यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम वादा करते हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हम झारखंड से घुसपैठियों को बाहर खदेड़ देंगे। राज्य में केवल अवैध प्रवासियों का सम्मान किया जाता है। हम उन्हें बाहर निकाल देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को धोखा दिया है। हम आश्वस्त हैं कि भाजपा यहां अगली सरकार बनाएगी.

Exit mobile version