Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: जदयू झारखंड में एनडीए गठबंधन में लड़ेगा विधानसभा चुनाव

Patna. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर जदयू लड़ेगा. इस मामले में एनडीए के शीर्ष नेता मिल-बैठकर यह निर्णय लेंगे कि कौन कितनी सीटों पर विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेंगे. रणनीति तय होने और फाइनल बातचीत के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. चुनाव लड़कर झारखंड में भी एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे. मंत्री श्रवण कुमार ने यह बातें बुधवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से कहीं. इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज मौजूद रहे.

Exit mobile version