Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: JMM ने नेताओं की तस्वीर साझा कर पूछा : भाजपा कहां है, ये सभी दूसरे दलों से आये हैं…

Ranchi. झामुमो ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में लोबिन हेंब्रम के सदस्यता ग्रहण की तस्वीर साझा कर पूछा है कि इसमें भाजपा कहां है ? तस्वीर में बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, हिमंता विश्वासरमा, लोबिन हेंब्रम, मधु कोड़ा, सीता सोरेन हैं. ये सभी कभी न कभी किसी अन्य पार्टी में रह चुके हैं. झामुमो ने ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास से भी पूछा है कि बताइये इनमें से आप की पार्टी से कौन है हेमंत सोरेन जी के सामने सीएम का चेहरा ?

कोड़ा के स्वागत में एड नहीं छपने पर उठाया सवाल

झामुमो ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा है कि अब मधु कोड़ा सामने के रास्ते से भाजपा मुख्यालय आयेंगे. अब तक पूरे पांच लोग पूर्व मुख्यमंत्री हैं. यह भी कहा है कि बाबूलाल मरांडी ने मधु कोड़ा के साथ वाली फोटो क्यों साझा नहीं किया. आपको किस बात की शर्म आ रही है. मधु कोड़ा के स्वागत में आपने फुल पेज ऐड भी नहीं छपवाया – आखिर क्यों ? क्या उनके पूर्व होने में कोई कमी रह गयी थी ?

लोबिन का चंपाई जैसा स्वागत क्यों नहीं : मनोज

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय बबलू ने कहा कि एक दिन पहले चंपाई सोरेन के स्वागत के लिए रैली की गयी. तो लोबिन हेंब्रम का स्वागत इतना फीका क्यों. उनके लिए रैली क्यों नहीं की गयी. लोबिन भाजपा में आते ही समझ गये होंगे, उनके लिए पार्टी में क्या स्थिति होनेवाली है.

Exit mobile version