Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: कांग्रेस प्रभारी मीर के साथ सीएम से मिले लांबा व ठाकुर, चुनाव पर हुई चर्चा

Ranchi. कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस मौके पर हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. नेताओं के बीच आनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. कांग्रेस और झामुमो के नेताओं ने आनेवाले चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ने और योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने की बात कही. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मंईयां योजना प्रभावशाली तरीके से लागू की जाये. इधर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला अधिकार और न्याय को लेकर विस्तार से चर्चा की.

Exit mobile version