Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: आज भाजपा में शामिल होंगे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष व हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह

Ranchi. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष व हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह चार अक्तूबर को भाजपा का दामन थामेंगे. इसको लेकर रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे. कमलेश सिंह हुसैनाबाद सीट से एनसीपी की टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव जीते हैं. इधर, कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल किये जाने को लेकर पार्टी के स्थानीय नेता विरोध जता रहे हैं.

Exit mobile version