Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: शिवराज का हेमंत सोरेन पर हमला, बोले, डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की जासूसी करा रहा

Ranchi.भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की जासूसी करा रहा है. राज्य सरकार अपने गठबंधन के मंत्री व विधायकों की भी जासूसी करा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज करते हुए कहा कि दो माह जिनको सीएम रहना है, वह एक माह के लिए रामदास सोरेन को मंत्री बना रहे हैं. श्री चौहान गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन का जो अपमान किया, जिस ढंग से सीएम रहते उनके साथ व्यवहार हुआ, वह ठीक नहीं था.

चंपाई सोरेन अच्छा काम कर रहे थे. झारखंड को पटरी पर लाने की कोशिश की. गलत वसूली करनेवाले को रोका. इसका बदला उन्हें अपमानित होकर चुकाना पड़ा. उन्हें इस हद तक आहत किया गया कि झारखंड बचाने के लिए झामुमो ही छोड़ दिया. झामुमो अब जासूसी मोर्चा हो गया है. पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद है.
बांग्लादेशी घुसपैठिये हमारे आदिवासी भाई-बहनों की जमीन पर कब्जा कर रहे. चौहान शुक्रवार को दिन के 10:30 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके बाद दोपहर गोलचक्कर मैदान में चंपाई सोरेन को भाजपा की सदस्यता दिलायेंगे. भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी गुरुवार को रांची पहुंचे. वह पार्टी के सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

Exit mobile version