Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री शिवराज ने हेमंत सोरेन को घेरा; बोले, चंपाई की जिंदगी से खिलावाड़ नहीं करे राज्य सरकार

Ranchi. भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सुरक्षा घटाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री के पिताजी के साथी थे. पहले उन्हें अपमानित किया गया. इससे व्यथित होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी. अब उनकी सुरक्षा में लगी गाड़ियां छीन ली गयी है. उन्होंने कहा कि पद आते हैं, जाते हैं. कोई बनता है कोई नहीं बनता, लेकिन मुख्यमंत्री को सामान्य शिष्टाचार दिखाना चाहिए. श्री चौहान ने कहा कि कभी किसी राज्य में ऐसा नहीं हुआ कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा की गाड़ियां चिढ़ कर छीन ली गयी हो. यह सरकार की मानसिकता को दर्शाता है. कहा कि चंपाई सोरेन भी टाइगर हैं. वह डरनेवाले नहीं हैं. सरकार चंपाई सोरेन की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करें.

Exit mobile version