Ranchi. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-टेस्ट-1 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 दिसंबर तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 दिसंबर 2026 तक चलेगी। प्री-टेस्ट परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आकलन किया जाएगा। इससे छात्रों को अपनी कमजोरियों को पहचानने और आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।
कक्षा 10वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा में सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य, गृह विज्ञान एवं व्यावसायिक विषय, हिंदी ए एवं हिंदी बी, गणित बेसिक एवं गणित स्टैंडर्ड, विज्ञान तथा संस्कृत एवं उर्दू जैसे विषय शामिल हैं।
कक्षा 12वीं में इन विषयों की होगी परीक्षा
कक्षा 12वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा में भौतिकी, भूगोल, बिजनेस स्टडीज, हिंदी कोर एवं हिंदी इलेक्टिव, जीव विज्ञान, उद्यमिता, कंप्यूटर साइंस, अंग्रेजी कोर एवं अंग्रेजी इलेक्टिव, गणित, राजनीति विज्ञान, एप्लाइड मैथ्स, शारीरिक शिक्षा, रसायन विज्ञान, इतिहास, एकाउंटेंसी, संस्कृत, उर्दू और अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं।
