Site icon Lahar Chakra

jharkhand: डॉ मनमोहन सिंह का निधन पर झारखंड में भी सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा, मंइयां सम्मान योजना की राशि वितरण समेत राज्य स्तरीय सभी कार्यक्रम कार्यक्रम रद्द, सीएम हेमंत व राज्यपाल ने जताया शोक

Ranchi. झारखंड सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में शुक्रवार को सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मनमोहन सिंह का कल रात निधन हो गया था. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने शनिवार को ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ (जेएमएमएसवाई) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम सहित अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार ने 26 दिसंबर से एक जनवरी, 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है. झारखंड सरकार ने भी सात दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है.’’

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक सिंह का बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश ने अपने महान सपूतों में से एक को खो दिया. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

Exit mobile version