Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Sports: झारखंड की अमीषा ने एशियन जूनियर बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

Ranchi.. झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की कैडेट अमीषा केरकेट्टा ने एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता. अबुधाबी में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल के 54 किग्रा भारवर्ग में तजाकिस्तान की बॉक्सर फरिनोज अब्दुल्लोवा से हार कर अमीषा केरकेट्टा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. सिमडेगा के पैकपारा गांव की रहनेवाली अमीषा के पिता दिलीप केरकेट्टा किसान हैं. बचपन से ही अमीषा की रुचि खेलों में रही है. इसी क्रम में उसे जेएसएसपीएस में दाखिला मिला, जहां वह बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है.

Exit mobile version