Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

Dhanbad.झारखंड के धनबाद में जमीन धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुसुंडा एरिया के गोधर छह नंबर बीसीसीएल कॉलोनी और हवा चानक के पास शनिवार को साढ़े पांच घंटे के अंतराल में भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत है। सुबह करीब छह बजे हुई पहली घटना में कॉलोनी के कई आवास क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क धंस गई। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे हवा चानक के पास कॉलोनी में जाने वाली मुख्य पीसीसी सड़क करीब सात मीटर की परिधि में धंसकर लगभग 35 फीट नीचे चली गई। घटना के बाद वहां से तेजी से गैस का रिसाव होने लगा।

मालूम हो कि गोधर से महज एक डेढ़ किलोमीटर दूर केंदुआडीह पहले से भू-धंसान और गैस रिसाव से प्रभावित है। यानी आसपास के क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हैं। विशेषज्ञों की रिपोर्ट में भी क्षेत्र को बेहद खतरनाक बताया गया है। अभी हाल में केंदुआडीह की घटना को देख विशेषज्ञों से अध्ययन कराया गया है।

Exit mobile version