Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: हेमंत सरकार में अब दो नये चेहरे, मंत्रिमंडल में दीपिका पांडेय और इरफान अंसारी शामिल

RANCHI: झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद अब राजभवन में हेमंत सोरेन के मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी है. सोमवार शाम मंत्रिमंडल के सदस्यों को राजभवन में शपथ दिलायी जाएगी. कांग्रेस कोटे के मंत्री बादल पत्रलेख की जगह नए मंत्रिमंडल में दीपिका पांडेय को मंत्री बनाया जा रहा है. इरफान अंसारी भी हेमंत सोरेन की कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे.

इससे पहले, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा से विपक्षी सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में मनोनीत सदस्य जोसेफ गॉलस्टेन सहित कुल 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया

Exit mobile version