Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच 20 और 21 को बारिश के संकेत

Jamshedpur. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर बारिश के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों में 20 व 21 फरवरी को गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे व सिर्फ गर्जन होगा. हवा भी चल सकती है.

इधर अगले तीन दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. सुबह में धुंध व हल्की हवा चलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने के कारण गरमी का अहसास होगा. रात में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. 18 फरवरी से सुबह में धुंध व दिन में आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है. इधर शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Exit mobile version