Site icon Lahar Chakra

Jharkhand के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू’ रखा जाएगा, CM हेमंत ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर की घोषणा

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को घोषणा की कि राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू’ रखा जाएगा. सोरेन ने कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार सत्ता में आई तो इस संबंध में मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में निर्णय लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार’ होगा. अबुआ सरकार (अपनी सरकार) की पहली कैबिनेट का यह पहला फैसला होगा. झारखंड के वीर शहीद अमर रहें. जय झारखंड.

Exit mobile version