Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जिला प्रशासन का बालू माफियाओ पर कसा शिकंजा,श्यामसुंदरपुर में 33000 सीएफटी अवैध बालू का भंडार पकड़ाया,

Chakulia. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया.

इसी क्रम में चाकुलिया के अंचलाधिकारी द्वारा श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत दुधियाशोल एवं ठाकुरबाड़ में करीब 33 हजार सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया, जिसकी जब्ती की कार्रवाई की गयी.

सूचना के आधार पर खान निरीक्षक द्वारा पटमदा अंचल के बंद खदानों में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की. जांच में वर्तमान में किसी प्रकार के अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई. स्थल पर कोई भी वाहन या व्यक्ति नहीं मिला. इसके बाद बंद खदानों की ओर जाने वाले मार्ग पर जेसीबी के माध्यम से ट्रेंच काटा गया, जिससे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लग सके.

इन्हें भी पढ़ें :

Jamshedpur:टीएमएच को लाभ पहुंचने के लिए जुस्को बना रही हैं जमशेदपुरवासियों को टीएमएच का रॉ -मैटेरियल !

Exit mobile version