Site icon Lahar Chakra

JLF 2026: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 18 दिसंबर से, 80 से अधिक हस्तियां होंगी शामिल

Jamshedpur. बिष्टुपुर के होटल रमाडा में 18 से 20 दिसंबर 2026 तक जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 का आयोजन किया जाएगा। विद्यादीप फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश भर से साहित्य, कला, सिनेमा, पत्रकारिता, संगीत, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी 80 से अधिक प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। आयोजन समिति ने इस वर्ष महोत्सव का केंद्रीय विषय ‘विरासत एवं पर्यटन’ निर्धारित किया है। इसके माध्यम से झारखंड राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों, जनजातीय परंपराओं, समृद्ध लोककलाओं और पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं पर गहन परिचर्चाएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ राज्य के सांस्कृतिक विकास पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कला सिनेमा और साहित्य की दिग्गज हस्तियां
महोत्सव में कला और संस्कृति जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। इनमें पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, पद्मश्री तिलक गीताई, अनूप रंजन पांडेय, फूलबासन बाई यादव, मधु मंसूरी हंसमुख और मुकुंद नायक मंच साझा करेंगे। सिनेमा क्षेत्र से वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विनोद की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक, अभिनेता बुल्लू कुमार, फिल्म निर्देशक तरुण डुडेजा और कास्टिंग डायरेक्टर अनमोल आहूजा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Exit mobile version