Site icon Lahar Chakra

JMM Central Committee: झामुमो ने किया केंद्रीय समिति का विस्तार, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कई नेता हुए शामिल

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय समिति का विस्तार किया है. सरायकेला-खरसावां से सुधीर किस्कू, सुधीर महतो, वीरेंद्र प्रधान, रुद्र प्रताप महतो, दसमत मार्डी व गुरुचरण मुखी को सदस्य बनाया गया है. पूर्वी सिंहभूम से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल और सुनील महतो, कोडरमा से संदीप पांडेय, गढ़वा से ताहिर अंसारी, चतरा से मनोज चंद्रा, धनबाद से रमेश टुडू तथा जग्गू महतो को सदस्य बनाया गया है. साहिबगंज से ताजुद्दीन राजा को शामिल किया गया है. महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है.

Exit mobile version