Site icon Lahar Chakra

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक का पुत्र गिरफ्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम के बेटे अजय  हेंब्रम को बीती रात पुलिस ने उनके पैतृक गांव नूनाजोर से गिरफ्तार कर लियाl

बोरियों के झामुमो विधायक  के पुत्र अजय हेंब्रम  के खिलाफ लालमटिया थाना में 28 जून को मामला दर्ज कराया गया था l विधायक पुत्र अजय हेंब्रम पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से वंशावली बनाकर 2008 में ही ईसीएल की नौकरी हासिल कर ली थी l

गोड्डा उपायुक्त के निर्देश के बाद डीडीसी व  गोड्डा एसडीओ ने संयुक्त रूप से मामला की जांच कराई l जांच में धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया, इसके बाद डीसी के आदेश पर कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद एजाज अहमद ने लालमटिया  थाना में विधायक पुत्र पर मामला दर्ज कराया था l

कुमार मनीष, 9852225588

Exit mobile version