Site icon Lahar Chakra

JMM Meeting: झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक आज, सीएम हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद, झारखंड विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा

Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने को लेकर झामुमो की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 14 अक्टूबर को बुलायी गयी है. बैठक हरमू स्थित सोहराय भवन सभागार में दिन के 11 बजे शुरू होगी. इसमें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिस्सा लेंगे. केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि बैठक में सदस्यों के साथ-साथ सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला सचिव मौजूद रहेंगे. बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की जायेगी. साथ ही संगठन के ढांचे को दुरुस्त करने पर मंथन किया जायेगा

Exit mobile version