Site icon Lahar Chakra

Ghatshila Politics: छतरडांगा में झामुमो की सभा, सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल, मंत्री रामदास सोरेन ने किया स्वागत

Ghatshila घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत स्थित छतरडांगा गांव में झामुमो की एक सभा हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन एवं उच्च शिक्षा तकनीकी मंत्री रामदास सोरेन उपस्थित हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ सोरेन, कैलाश चंद्र बानरा एवं ग्राम प्रधान परम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला एवं पुरुषों झामुमो का दामन थामा. सभी का मंत्री ने पार्टी का पट्टा तथा माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है. इस पार्टी का इतिहास संघर्ष का रहा है. यहां सभी को उचित सम्मान मिलेगा. राज्य को संवारने का काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. राज्य सरकार हर तबके का विकास कर रही है. मौके पर झामुमो नेता कालीपद गोराई, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम,काजल डान, सुखलाल हांसदा आदि उपस्थित थे.

Exit mobile version