Site icon Lahar Chakra

JMM Soft on Raghubar: …सच्चे भाजपाई ‘रघुवर दास’ को किसके इशारे पर किया जा रहा बेइज्जत? ‘झामुमो’ ने X पर पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना, सीएम हेमंत ने भी किया शेयर

Jamshedpur. झामुमो ने ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शेयर किया है. इसमें लिखा गया है कि एक अकेले सच्चे एवं समर्पित भाजपाई थे रघुवर दास जी. उन्हें लगातार बेइज्जत किया जा रहा है. सवाल है – किसके इशारे पर? जवाब है – दल-बदलुओं की जमात द्वारा. अगर थोड़ी हिम्मत है, तो रघुवर दास दल-बदलुओं के खिलाफ आवाज बुलंद करिये. बचाइये भाजपा को इन दल-बदलुओं से.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के मामले में एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि यह अत्यंत निंदनीय है. भाजपा की सरकार लगातार आदिवासियों पर दमन कर रही है. जलवायु परिवर्तन के इस दौर में आदिवासी जहां पर्यावरण को बचाने के लिए पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं. वहीं, भाजपा लगातार हमें बर्बादी की ओर धकेल रही है. बिना जल, जंगल, जमीन की रक्षा किये हम आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं रख पायेंगे.

Exit mobile version