Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly: BJP और JMM एक साथ आये; झामुमो के रवींद्रनाथ महतो लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए, सर्वसम्मति से हुआ फैसला

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रवींद्रनाथ महतो मंगलवार को निर्विरोध झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए. विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पद के लिए महतो के नाम का प्रस्ताव रखा और झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रस्ताव का समर्थन किया.

लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर सोरेन ने सत्तारूढ़ गढबंधन की ओर से महतो को बधाई दी. हाल के विधानसभा चुनाव में रवींद्रनाथ महतो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माधवचंद्र महतो को 10,483 मतों के अंतर से हराकर झामुमो के टिकट पर नाला विधानसभा सीट बरकरार रखी.

झामुमो नेता महतो ने सोमवार को अन्य विधायकों के साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी. झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 23 नवंबर को मतगणना के बाद लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की. इस गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल कीं. भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 24 सीट हासिल कीं.

विधानसभा स्पीकर के लिए चुने जाने के बाद प्रोटम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया.

Exit mobile version