Site icon Lahar Chakra

लहर चक्र की सूचना को सत्य पाकर JNAC ने सीतारामडेरा में लगाई अवैध निर्माण पर रोक, JNAC टीम के लौटते ही भवन निर्माता ने पुन: किया कार्य प्रारंभ? JNAC एवं भवन निर्माता के बीच कौन है सेतु?

JNAC क्षेत्र में अवैध बहुमंजिला भवन निर्माता का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अभियंता एवं अधिकारी के द्वारा आज जांच उपरांत सीतारामडेरा के 106 B के बहुमंजिला भवन निर्माण की ढलाई पर रोक लगा दिया गया था I जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी के लौटते ही भवन निर्माता में पुण: कार्य प्रारंभ कर दियाI
दोबारा भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने की सूचना पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी पुण: स्थल पर पहुंचे एवं पाया कि कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया हैI रोक के बावजूद पुनः कार्य प्रारंभ कर दिए जाने पर अधिकारी ने आश्चर्य प्रकट किया एवं कार्रवाई करने की बात कहीI
अब देखना है कि भवन निर्माता पर JNAC क्या कार्रवाई करती है?

Exit mobile version