Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा साकची बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग करने वाले दुकानदार एवं अतिक्रमण कर दुकान से सामान बाहर रखने वाले 13 दुकानदारों पर की गई करवाई एवं वसूला जुर्माना

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर आज साकची बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग करने वाले दुकानदार एवं अतिक्रमण कर दुकान से सामान बाहर रखने वाले 13 दुकानदारों पर करवाई करते हुए कुल रुपए 4900 का जुर्माना वसूल किया गया ।

ज्ञात हो कि इन दिनों जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के साक्ची एवं बिष्टुपुर स्थित मुख्य सड़क पर दुकानदार फुटपाथ का अतिक्रमण कर खुलेआम बाजार सजाते देखे गए हैं l
राजनीतिक दल के लोग एवं आम जनता प्रशासन की मिलीभगत का नतीजा बता कर फुटपाथ से दुकान हटाने हेतु मांग करते रहे थेl
इसके आलोक में उक्त करवाई जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उड़नदस्ता दल के द्वारा की गईl अब देखना है कि यह कार्रवाई सिर्फ चुनिंदा दुकानदारों तक सीमित रह जाता है या लगातार बिना भेदभाव के प्रभावशाली दुकानदारों पर भी की जाएगीl

उड़नदस्ता दल के साथ क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत, दिलीप बारिक एवं गणेश राम सामिल थे।

Exit mobile version