बाढ़ के पानी निकलने के बाद नीचले क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लग गया है और संक्रामक रोग फैलने की संभावना है, इसे ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा कुल नौ टीम को काम पर लगाया गया है। बाढ़ के पानी में आए कचड़े को हटाया जा रहा है तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है ताकि संक्रामक रोग न फैले ।
विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी टीम को दिशा निर्देश दिया

विशेष पदाधिकारी शाम के समय फागिंग करवाने का आदेश भी दिया ताकि लोगो को मच्छरों से परेशानी न हो। उन्होंने सभी से संयम बरतने को कहा तथा यह बताया की किसी भी परिस्थिति में सहयोग करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस की टीम तैयार है और जरूरतमंद तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।