Site icon Lahar Chakra

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के आदेशानुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान आरंभ

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के आदेशानुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का आरंभ किया गया।

विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा में सभी की भूमिका सुनिस्चित की जायेगी, इसे ध्यान में रखते हुए शहर के हर घर को जोड़ने की शुरुआत कर दी गई है।

साकची स्थित काशीडीह हाई स्कूल में जेएनएसी द्वारा हर घर तिरंगा कैंपेन की शुरुआत की गई, जिसमे स्कूली बच्चो के बीच तिरंगा का वितरण कर तिरंगा के लिए किए गए बलिदानों के बारे में बताया गयाl छात्रों को प्रतियोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई, कि कैसे हर घर तिरंगा अभियान को सोशल मीडिया पर डाल कर सर्टिफिकेट ऑफ़ अप्प्रेसिअशन प्राप्त कर सकते है।

जहां स्कूली बच्चों के समक्ष आजादी के महत्व पर चर्चा की गई वहीं उन्हे तिरंगा दे कर अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा गया। राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने एवं आजादी का महोत्सव मनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक, शिक्षकगण एवं बच्चों के समक्ष तिरंगे झंडे का वितरण किया गया ताकि सभी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगे को लगाएं।
इस अभियान में नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप, रवि भारती, एस डबल्यू एम एक्सपर्ट अमृता साक्षी, कंप्यूटर ऑपरेटर विकाश कुमार एवं जेएनएसी सुपरवाइजर गौरव कुमार मौजूद थे।

Exit mobile version