Site icon Lahar Chakra

JNAC विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के योगदान के बाद प्रारंभ हुआ सीतारामडेरा में G+2 के बजाय जी +5 बहुमंजिला निर्माण? सूचना देने पर कार्रवाई करने के डर से विशेष पदाधिकारी ने फोन ना उठाने में भलाई समझा! दिन भर कार्रवाई न करने की छूट की कीमत लाखों में?

JNAC विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के योगदान के बाद प्रारंभ हुआ सीतारामडेरा में G+2 के बजाय जी +5 बहुमंजिला निर्माण? सूचना देने पर कार्रवाई करने के डर से विशेष पदाधिकारी ने फोन ना उठाने में भलाई समझा!

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत सीतारामडेरा होल्डिंग नंबर 106 B पर आज खुलेआम G +5 ढलाई कराया जा रहा है l
ज्ञात हो कि उपरोक्त भवन को पूर्व मेंJNAC के पूर्व के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने अवैध निर्माण हेतु सील भी किया था एवं बिजली पानी भी काटा था l
पूर्व विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार के स्थानांतरण के कुछ दिन बाद इन दिनों भवन निर्माता ने संभवत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी कर्मचारी के साथ तालमेल बैठाकर दिनदहाड़े अवैध निर्माण का ढलाई कराया जा रहा है एवं विशेष पदाधिकारी संभवत जान-बूझकर सूचना देने वाले का फोन नहीं उठा रहे हैं ताकि कार्रवाई करने से बच सकेI

अब देखना है कि समय रहते जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपरोक्त भवन निर्माता पर कानूनी कार्रवाई करते हैं या उनके अवैध निर्माण को मौन संरक्षण प्रदान करेंगे I सूत्रों की माने तो जेनसी के अधिकारी ऐसे निर्माण पर आंख मूंदने के लिए मोटी बारगेनिंग करते हैं जो जांच का विषय है l

Exit mobile version