
जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट न्युवोको विस्टास कार्प के ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन को लेकर यूनियन की ओर से मंगलवार को एक 15 सूत्रीय मांग पत्र न्युवोको प्रबंधन को सौंपा गया.
इस मौके पर प्रबंधन पक्ष से न्युवोको के एच.आर हेड राजीव कुमार मिश्रा व आईआर मैनेजर समीर कुमार सिंह आदि मौजूद थे. जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में काम करने वाले मजदूरों का अतिरिक्त भत्ते की बढ़ोतरी, 15 प्रतिशत बोनस, कंपनी में रेस्ट रूम व यूनियन कार्यालय का निर्माण, गेट पास निर्गत करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रत्येक चार वर्षों पर एक समझौता प्रबंधन पक्ष के साथ मिलकर किया जाता है.यह समझौता बीते 31 दिसंबर को समाप्त हुआ है.
ज्ञापन सौंपने वाले में सीमेंट कामगार यूनियन के महासचिव अंबुज कुमार ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह, रंजन पांडे, सविता सोरेन, रेनू मुर्मू, केके तिवारी, अशोक सिंह, रत्नेश शर्मा, शंभू सिंह एम.एल खत्री, राम सिंह आदि मौजूद थे.
न्युवोको में ठेका मजदूरों की संख्या करीब 500 हो गया है.बीते साल तक 350 मजदूरों का वेज रिवीजन होता आया है, अब यूनियन नए मजदूरों काे भी इस समझौते में शामिल होने की मांग की है.