Site icon Lahar Chakra

Jssc CGL Exam: परीक्षा गड़बड़ी को लेकर हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर

Ranchi. सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 के तहत 21 व 22 सितंबर को ली गयी परीक्षा में पेपर लीक, विभिन्न विषयों में प्रश्न रिपीट करने सहित अन्य गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. प्रार्थी प्रकाश कुमार व अन्य की अोर से याचिका दायर कर पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने का आग्रह किया गया है. प्रार्थी ने याचिका में कहा है कि परीक्षा में पेपर लीक व प्रश्नों को रिपीट करने से संबंधित सबूत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को साैंपा गया है, लेकिन आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

Exit mobile version