Site icon Lahar Chakra

Jugsalai Assembly Seat : जुगसलाई में झामुकाे के मंगल कालिंदी ने दोहरायी पारी, रामचंद्र सहिस को हराया

Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने जीत दर्ज की. मंगल कालिंदी ने दूसरी बार जुगसलाई विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस को 43, 125 वोटों के अंतर से हराया. झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी को 1,20, 230 वोट मिले. जबकि आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस 77,105 वोट मिला. वे दूसरे स्थान पर रहे. इस सीट पर जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ( जेएलकेएम ) के प्रत्याशी विनोद स्वांसी को 36,698 वोट मिला. वे तीसरे स्थान और निर्दलीय विमल बैठा 2604 वोट पाकर चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा. जुगसलाई विधानसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-आजसू गठबंधन होने का लाभ आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस को मिला और जीत दर्ज की थी, लेकिन 2019 में भाजपा और आजसू पार्टी के बीच गठबंधन टूट गयी. झामुमो के मंगल कालिंदी न केवल भाजपा के मोची राम बाउरी को भारी अंतर से हराया, बल्कि पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस को भी हार का सामना करना पड़ा.

Exit mobile version