Site icon Lahar Chakra

Jugsalai : मुहर्रम जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराने वाला नाबालिग पकड़ाया, बोला- ‘Reel’ देख फहराया था झंडा

Jamshedpur. 16 july को जुगसलाई में मुहर्रम जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा फहराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. शनिवार को नाबालिग को पकड़ लिया गया, जिसे मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया और फिर बाल सुधार गृह भेज दिया है. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर कई सारे रील्स देखे थे, जिसे देखकर उसने जुलूस में फलस्तीन का झंडा फहराया था. हालांकि, इस दौरान उसे कई लोगों ने रोका था, जिसके बाद उसने झंडा फहराना बंद कर दिया था.

यह है मामला

16 जुलाई की रात मुहर्रम जुलूस के दौरान जुगसलाई में फलस्तीन का झंडा फहराया गया था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. मामले में जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ शांति भंग करने का प्रयास करने और आदेश की अवहेलना करने का मामला दर्ज कराया गया था. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उक्त वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ लिया.

Exit mobile version