Site icon Lahar Chakra

Jugsalai News: 24 को जुगसलाई सीट से नामांकन करेंगे एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस

Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू पार्टी और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में रामचंद्र सहिस ने 24 अक्तूबर (गुरुवार) को नामांकन करने की घोषणा की है. पहले उन्होंने 23 अक्तूबर को नामांकन करने का निर्णय लिया था. नामांकन के दिन पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो सहित वरीय नेताओं के आने की संभावना है. शनिवार को रामचंद्र सहिस ने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच से सटे आठ पंचायतों के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान आगामी चुनाव की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की.

Exit mobile version