Site icon Lahar Chakra

Jugsalai: विधायक मंगल कालिंदी को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने बांधी राखी

Jamshedpur. आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई  विधानसभा क्षेत्र के बिड़रा गांव की दीदी तिलोत्तमा कालिन्दी, पटमदा पाइचाडीह की किरण देवी, परसुडीह भाटा बस्ति निवासी शांति लोहार, हलुदबनी पंचायत समिति सदस्य स्वप्ना बेरा, गोविंदपुर की मीना देवी, गोविंदपुर की ममता गोप के आवास पर जाकर अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और रक्षाबंधन की खुशियों को साझा किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

बहनों ने विधायक की कलाई पर राखी बांधी और तिलक चंदन लगाकर मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस मौके पर विधायक ने कहा कि एक-दूसरे की रक्षा और सहयोग की भावना संजोए रक्षाबंधन का यह पर्व हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की पहचान है.

Exit mobile version