Site icon Lahar Chakra

जस्टिस एमएस रामचंद्र राव होंगे झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

रांची. हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाइकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है. उनके स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय ने जारी की है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को चीफ जस्टिस श्री राव के स्थानांतरण की सिफारिश की थी. वर्तमान में झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हैं.

जस्टिस राव का जन्म सात अगस्त 1966 को हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीएससी गणित (ऑनर्स) की पढ़ाई की. 1989 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से एलएलबी पास किया और एलएलबी के अंतिम वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किये गये. वर्ष 1991 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय यूके से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की. उनके पिता जस्टिस एम जगन्नाथ राव भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश तथा भारत के विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष थे.

Exit mobile version