Site icon Lahar Chakra

Tatanagar: बक्सर-टाटा एक्सप्रेस आज रद्द, कई ट्रेनें डायवर्ट और शार्ट टर्मिनेट

जमशेदपुर. आद्रा स्टेशन पर विकास कार्य किये जा रहे हैं. इस वजह से 16 और 17 जून को करीब दो दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे की ओर से इसकी घोषणा कर यात्रियों को जानकारी दी जा रही है.

रद्द होने वाली ट्रेनों में आसनसोल-टाटा-आसनसोल (13512/13511) एक्सप्रेस को 16 जून को रद्द कर दिया गया है. टाटा-बक्सर (18183) एक्सप्रेस को 16 जून को रद्द किया गया है. बक्सर-टाटा एक्सप्रेस (18184) ट्रेन को 17 जून को रद्द किया गया है.

ये ट्रेनें 16 जून को रद्द रहीं:

आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (08659/08658) , आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (08644/08643) , आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल (03594/03593) मेमू स्पेशल, टाटा-आसनसोल-टाटा (08174/08173) मेमू स्पेशल, आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू स्पेशल (08647/08648) , आद्रा-आसनसोल (08657) मेमू स्पेशल, आद्रा-आसनसोल-आद्रा (08661/08660) मेमू स्पेशल ट्रेन 16 जून को रद्द रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा कई ट्रेनों को डायवर्ट और शार्ट टर्मिनेट भी किया गया है.

 

Exit mobile version