Site icon Lahar Chakra

कल्पना ने संवारे CM हेमंत के बाल, लिखा-फुर्सत के पल, हेमंत ने ऑनलाइन लिया फीडबैक

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। एग्जिट पोल में भी कुछ स्पष्ट नहीं है. गुरुवार को JMM और BJP दफ्तर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा. वहीं, कुछ नेता आराम करते दिखे. दोपहर में CM हेमंत सोरेन ने अपने X पर एक फोटो शेयर कर लिखा है- फुर्सत के क्षण। फोटो में उनका बाल कल्पना सोरेन संवारती दिख रही है. जबकि, कल्पना सोरेन का बाल दूसरा कोई संवारता दिख रहा है. वहीं, दूसरी तरफ CM हेमंत सोरेन भी एक्टिव दिखे. उन्होंने राज्यभर के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन लंबी बैठक की. इलाकावार फीडबैक लिया। बैठक की जनाकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज्बा बरकरार रखना है, भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है.”

Exit mobile version