Site icon Lahar Chakra

कल्पना सोरेन हो सकती है झारखंड की अगला मुख्यमंत्री? गुरुजी निभाएंगे किंग मेकर की भूमिका।

कल्पना सोरेन हो सकती है झारखंड की अगला मुख्यमंत्री? गुरुजी निभाएंगे किंग मेकर की भूमिका।

रांची: झारखंड की राजनीति के गलियारों में आज का दिन अहम माना जा रहा हैl विश्वस्त सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार आज माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़ा फैसला ले सकते हैं। चुनाव आयोग की गाज मुख्यमंत्री पर गिरना लगभग चर्चाओं के अनुसार तय माना जा रहा है। ऐसे में आज माननीय मुख्यमंत्री अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं.

चर्चा हैं कि मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस एवं राजद के विधायकों संग बैठक में अपना निर्णय सुना दिया है. हालांकि इस फैसले पर आधिकारिक रूप से घोषणा और मुहर नहीं लगी है। गुरुजी किंग मेकर की भूमिका निभाते हुए सीता सोरेन को मनाएंगे। मगर सीता सोरेन को
मनाना इतना आसान नहीं होगा। ऐसे में आज का दिन झारखंड की राजनीति में अहम दिन माना जा रहा है।

राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में पूरे राज्य की निगाह रांची राजधानी पर केंद्रित है. यूं कहे की झारखंड के राजनीति में आज की बदली परिस्थितियों में बड़े बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता है। खैर जो भी हो लेकिन बदली परिस्थितियों में झारखंड की राजनीति किस करवट लेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
ए के मिश्र

Exit mobile version