Site icon Lahar Chakra

Kapali Murder: कपाली इस्लामनगर बाबा कुटी में दूसरी शादी करने पर दामाद ने गैंता से कर दी ससुर की हत्या

Kapali.कपाली इस्लामनगर बाबा कुटी में सोमवार की देर रात हत्या का मामला सामने आया है. अब्दुल सलीम (65) की गैंतासे हमला कर हत्या कर दी. घरवालों ने हत्या का आरोप मृतक के दामाद लोहरदगा निवासी फैजान उर्फ हमीद पर लगाया है. पुलिस ने घटनास्थल से गैंता बरामद कर लिया है. इस संबंध में मृतक की पत्नी नईमा खातून ने कपाली ओपी में फैजान उर्फ हमीद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बुधवार को अब्दुल सलीम की बेटी की दूसरी शादी सादिक नामक युवक से होनी थी. इसकी तैयारी में परिवार जुटा था. सूचना मिलने पर मंगलवार को चांडिल सर्किल इस्पेक्टर अजय कुमार समेत कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार पहुंचे. पुलिस ने गैंता जब्त कर लिया है. पुलिस आरोपी फैजान उर्फ हमीद की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है.

Exit mobile version