Site icon Lahar Chakra

kasidih Durga puja Pandal: देवी दुर्गा के पूजन के साथ काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, उमड़े श्रद्धालु

Jamshedpur.नवरात्र की चतुर्थी के अवसर पर काशीडीह के ठाकुर प्यारा सिंह-धुरंधर सिंह दुर्गापूजा क्लब के पंडाल का उद्घाटन टाटा मोटर्स के वरीय अधिकारी राजीव बंसल ने किया. क्लब के संरक्षक अभय सिंह, निर्भय सिंह, दिलीप सिंह, श्याम खंडेलवाल, सूर्यकांत झा, सौगंध सिंह समेत अन्य काफी लोग उपस्थित थे. पंडाल का उद्घाटन व देवी दुर्गा के पूजन के साथ ही पंडाल में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने वहां बनायी गयी आकृतियों को सराहा. लोगों ने पंडाल में इस्तेमाल किये गये पाट व कला की प्रशंसा की. अभय सिंह ने कहा कि 40 से अधिक कारीगरों ने दो माह दिन-रात मेहनत कर काफी बारीकी के साथ पंडाल का निर्माण किया है. महाष्टमी के दिन काशीडीह के डीएसएम स्कूल में 15 हजार लोगों को नि:शुल्क भोग बैठाकर खिलाने की व्यवस्था कमेटी द्वारा की गयी है. अभय सिंह ने जिला प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की अपील की है.

Exit mobile version