Site icon Lahar Chakra

Kharsawan politics: खरसावां विस से झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई 23 को नामांकन दाखिल करेंगे, सीनी के उकरी मैदान में होगी जनसभा

Kharsawan. खरसावां विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी विधायक दशरथ गागराई 23 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि 23 अक्तूबर की सुबह 10.30 बजे खरसावां शहीद बेदी व केरसे मुंडा चौक में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद आकर्षणी मां की पीठ पर पहुंच पर पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद यहां से समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता सरायकेला पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सरायकेला में नामांकन दाखिल करने के बाद सीनी के उकरी मैदान (खरसावां विस क्षेत्र) में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे.

Exit mobile version