Site icon Lahar Chakra

Kharshawan Incident: बिजली के पोल से लटक रहा तार बना काल, दो बच्चियों की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

Kharsawan. खरसावां थाना क्षेत्र के  उधडिया गांव के गुटूसाई टोले में करंट से दो नाबालिगों की मौत हो गयी. इस हादसे में मृत कुनी बानरा (13) व रुकमिणी सामड़ (12) राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाड़ी गांव की है. जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे में दोनों बच्चियां खेल रही थीं. इसी दौरान घर के बाहर बिजली के पोल पर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गयीं. तार की चपेट में आते ही दोनों बेसुध हो कर गिर गयीं. इसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को आनन-फानन में पहले खरसावां सीएचसी पहुंचाया गया. स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सरायकेला के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी. आमदा ओपी पुलिस सरायकेला के सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों से बयान लिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) अनूप सिंहदेव, झामुमो नेत्री रानी बानरा भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिये बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही. साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने की बात कही.

Exit mobile version