Kolkata. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुंबई में कॉजपा के विरोध प्रदर्शन के दो दिन बाद रविवार को कहा कि खटमल फिर से चारों तरफ दिखाई देने लगे हैं और लोगों को सतर्क रहना चाहिए. यहां विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कोई भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि नहीं होने देगी. अधिकारी ने कहा, “बहुत से खटमल फिर से चारों तरफ दिखाई देने लगे हैं. हमें सतर्क और एकजुट रहना होगा.”
उन्होंने यह टिप्पणी कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दो अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के बाद की है. प्रदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. उन्होंने एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का जिक्र करते हुए कहा कि “राष्ट्रवादी युवाओं” के एक समूह ने जादवपुर विश्वविद्यालय में “राष्ट्रविरोधी ताकतों” के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जहां ‘आजादी’ का नारा लगाया गया था.
